हिंदी भाषा के गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 24 सितंबर,2024 को सेंट मेरीज स्कूल एस.एस. सी. के हॉल में “वक्तृत्व स्पर्धा” का आयोजन किया गया। इस दिन कक्षा ५ से ७ के विद्यार्थियों ने काव्य प्रतियोगिता , कक्षा ८ के विद्यार्थियों ने कहानी एवम् ९ तथा १० के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में सहभाग लिया। इस प्रतियोगिता को स्कूल के प्रधानाचार्य” “फादर फिलिक्स डिसूजा एस. जे.,” पर्यवेक्षिका श्रीमती शीला एब्राहिम ” पहली निर्णायिका ” श्रीमती अमीता रॉबिंसन कुटीनो जी “जो “सेंट एंथोनी ” हाई स्कूल में सुपरवाइजर के रूप मे कार्यरत है तथा दूसरी निर्णायिका “श्रीमती संगीता उपाध्याय जी “ जो “सेंट मेरिज” आइ .सी .एस .सी.मे कार्यरत हैं । इन सभी के नेतृत्व में “वक्तृत्व स्पर्धा” को सफल बनाया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभावान छात्रों ने पूर्ण आत्मविश्वास तथा ओजस्वी स्वर के साथ काव्य, कहानी तथा भाषण पाठ कर अपनी अनुपम छटा बिखेरी। विद्यार्थियों को प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिया गया। अंत में आदरणीय प्रधानाचार्य “ फादर फिलिक्स डिसूजा एस. जे.”,पर्यवेक्षिका “श्रीमती शीला एब्राहिम व निर्णायकों के मार्गदर्शन से प्रतियोगिता का समापन किया गया।













